जसरापुर स्कूल को 2 लैपटॉप, प्रिंटर और 12 कूलर मिले:ग्रामीण विकास समिति ने भेंट किए, शिक्षा को बढ़ावा देने का लक्ष्य
जसरापुर स्कूल को 2 लैपटॉप, प्रिंटर और 12 कूलर मिले:ग्रामीण विकास समिति ने भेंट किए, शिक्षा को बढ़ावा देने का लक्ष्य
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्रामीण विकास समिति ने शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को दो लैपटॉप, एक प्रिंटर और 12 कूलर भेंट किए हैं। यह पहल जसरापुर में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या सरोज की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आशीष केडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राकेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, ठेकेदार प्रकाश चनेजा और परमेश्वर लाल चनेजा विशिष्ट अतिथि थे।
प्रधानाचार्या सरोज ने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से लैपटॉप, प्रिंटर और कूलर की कमी थी। इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, आवश्यक दस्तावेजों के प्रिंट निकालने और गर्मी में कक्षाओं में अध्ययन करने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को जसरापुर ग्रामीण विकास समिति के पदाधिकारियों और प्रवासी ग्रामीणों के सामने रखा गया था।
समिति के पदाधिकारियों और प्रवासी ग्रामीणों, जिनमें निर्मल बथवाल, रामेश्वरलाल केजरीवाल (मुंबई), नरोत्तमलाल संघई (मुंबई), पवन कुमार अग्रवाल मंसारामका (अहमदाबाद) और पवन संघई (दिल्ली) शामिल हैं, ने इस मुद्दे पर बैठक की। उन्होंने सर्वसम्मति से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तुरंत आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
समिति द्वारा दिए गए दो लैपटॉप, एक प्रिंटर और 12 कूलर से अब विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करने, समय पर प्रिंट कार्य कराने और गर्मी में भी आरामदायक वातावरण में अध्ययन करने में मदद मिलेगी। इस पहल से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण मजबूत होगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य बाबूलाल जांगिड़, व्याख्याता रिचा, निकिता, अमन ढाका, मोहनलाल, प्रवीण, प्रहलाद सैनी, कमलकांत सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सरोज, स्टाफ और विद्यार्थियों ने जसरापुर ग्रामीण विकास समिति तथा सभी प्रवासी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072769

