[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जन सेवा समिति SDM कार्यालय तक निकाली रैली:जनसमस्याओं को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जन सेवा समिति SDM कार्यालय तक निकाली रैली:जनसमस्याओं को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

खेतड़ी में जन सेवा समिति SDM कार्यालय तक निकाली रैली:जनसमस्याओं को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ी जन सेवा समिति का उपखंड कार्यालय के सामने चल रहा धरना छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय परिसर में रैली निकालकर जनसमस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

लोहे के गेट हटाने की मांग की

समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि खेतड़ी ट्रस्ट ने भोपालगढ़ के मुख्य द्वार पर लोहे के गेट लगाए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने इन गेट को तत्काल हटाने की मांग की और कहा कि यह निर्णय जनता के हितों के खिलाफ है।

सदस्यों ने ये मांग भी रखी

धरने में बांसियाल खेतड़ी सफारी की सुरक्षा दीवारों को ऊंचा करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। समिति का तर्क है कि सुरक्षा दीवारें नीची होने के कारण जंगली जानवर बाहरी क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के पशुधन और फसलों को नुकसान हो रहा है।

समिति ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

इसके अलावा, जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पशुओं के लिए उचित और त्वरित मुआवजा देने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को जल्द राहत प्रदान करने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कुमावत, गजेंद्र पारीक, चंदगीराम सैनी, हनुमान प्रसाद सैनी, गजानंद कुमावत, विशंभर शर्मा, बलबीर सैनी, रमेश सैनी, ग्यारसी लाल सैनी, राजेश सांखला और भूपेंद्र सोढा सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles