[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में परिषद ने चलाया डॉग रेस्क्यू अभियान:सड़क से पकड़कर शेल्टर में ले गए; नसबंदी और टीकाकरण होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में परिषद ने चलाया डॉग रेस्क्यू अभियान:सड़क से पकड़कर शेल्टर में ले गए; नसबंदी और टीकाकरण होगा

झुंझुनूं में परिषद ने चलाया डॉग रेस्क्यू अभियान:सड़क से पकड़कर शेल्टर में ले गए; नसबंदी और टीकाकरण होगा

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर गलियों और मुख्य सड़कों पर आवारा कुत्तों के बढ़ते खौफ को देखते हुए नगर परिषद ने रविवार को अभियान चलाया। टीम ने सड़क पर घूम रहे दर्जनों कुत्तों को पकड़ कर शेल्टर हाउस पहुंचाया। कुत्तों को परिषद परिसर में बने ‘स्पेशल शेल्टर’ में रखा जाएगा, जहां उनकी नसबंदी और टीकाकरण (ABC Program) किया जाएगा।

कुत्तों को रखने के लिए सुरक्षित और बड़े पिंजरे तैयार किए गए हैं। पकड़े गए कुत्तों की पशु चिकित्सकों की देखरेख में नसबंदी की जा रही है ताकि आबादी पर लगाम लग सके। रेबीज के खतरे को कम करने के लिए सभी कुत्तों का टीकाकरण किया जा रहा है।

सड़कों पर कुत्तों को पकड़ते हुए नगर परिषद की टीम और उन्हें गाड़ी में डालते हुए
सड़कों पर कुत्तों को पकड़ते हुए नगर परिषद की टीम और उन्हें गाड़ी में डालते हुए

Related Articles