गाजे-बाजे के साथ निकाली गणगौर की शाही सवारी
गणगौर की शाही सवारी में राजपूत समाज के लोगों की रहती विशेष भूमिका
उदयपुरवाटी : कस्बे में शनिवार को सांय 5बजे से गणगौर-ईसर की शाही सवारी निकाली गई। आयोजक समिति के ज्ञानसिंह शेखावत ने बताया कि गणगौर की सवारी राजपूतों की कोटड़ियों में स्थित नरेशपाल सिंह के घर से शुरू होकर गोपीनाथ मंदिर, बिछात, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैण्ड पर स्थित पुरानी तहसील भवन, पुलिस थाना, मैन बाजार, 5बत्ती होते हुए वापस नरेशपाल सिंह के घर में पहुंचने पऱ सवारी पूरी हुई है। गणगौर की शाही सवारी में राजपूत समाज के लोगों की विशेष भूमिका रहती है। सवारी में राजपूत समाज समेत सर्व समाज के लोग राजा-महाराजाओं की तरह हाथों में तलवार लिए सिर पर साफा बांधकर शोभायात्रा में साथ चलते है।

गणगौर की सवारी के दौरान बस स्टैण्ड से लेकर पांच बत्ती तक मेला लगा। जिसमें खिलौने व खान पानी की दुकानें लगी। इस दौरान कुबेरसिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह शेखावत, विनोद सिंह, तनवीरसिंह, सुरेन्द्र सिंह, दशरथसिंह, गंगाराम मौर्य, ताराचंद मित्तल, कैलाश डंड़ीदार, रतन सिंह, गजेंद्र सिंह, विशालसिंह, रविंद्र सिंह, पवन शाह, सुभाष हरलालका समेत कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2069994


