[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में चेटीचंड महोत्सव, झूलेलाल जयंती मनाई:युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ विकास में योगदान देने पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में चेटीचंड महोत्सव, झूलेलाल जयंती मनाई:युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ विकास में योगदान देने पर चर्चा

खेतड़ी में चेटीचंड महोत्सव, झूलेलाल जयंती मनाई:युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ विकास में योगदान देने पर चर्चा

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार को सिंधी समुदाय ने चेटीचंड महोत्सव पर झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान समाज के लोगों ने आमजन को ठंडा शरबत और प्रसाद के रूप में चने और हलवे का वितरण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना से हुई और समाज के लोगों ने जयकारे लगाए। इस दौरान समाज के मुखिया जय राम सिंधी ने कहा कि हमें सामाजिक बुराइयों से दूर होकर एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने और समाज के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

महोत्सव में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कुरीतियों को दूर करने और समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया।

इस मौके पर जयराम सिंधी, धर्मदास, पीयूष इसवानी, पंकज इसवानी, निहारिका गलानी, रोहित, हितेन छबलानी, कन्नू केसवानी, कन्नू, कन्हैया लाल, लकी छबलानी, नवीन छबलानी और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles