देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में पंच गौरव योजना के तहत बागला स्कूल खेल मैदान में आयोजित चूरू महोत्सव-2026 के पहले दिन गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मुख्य समारोह के दौरान ऊंट सजाओ, चंग-ढप (समूह), रंगोली, समूह नृत्य, चित्रकला, साफा बांधना तथा एकल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक के रूप में पूनम हर्षवाल, नरेश, लक्ष्मी शर्मा, अभिलाषा भाटी, दीपक गुर्जर, गोपाल सोनी, तारा, आरिफ खान, अमर सिंह, प्रभुदयाल सैनी और शिवकुमार शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई।
यह रहे विजेता:
ऊंट सजाओ प्रतियोगिता में देबूराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंग-ढप (समूह) प्रतियोगिता में बजरंग हर्षवाल व उनकी टीम विजेता रही। रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में श्रेया लांबा प्रथम तथा जैनब द्वितीय रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में कमलेश जांगिड़ प्रथम, हर्षिता शर्मा द्वितीय और कविता सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। समूह नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्राही व अंशुका की टीम प्रथम तथा दृष्टि व कानन चौधरी की टीम द्वितीय रही, वहीं सीनियर वर्ग में दिव्या भोजक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दिया माहिच प्रथम, फातिमा नूर द्वितीय और विप्रा कौशिक तृतीय रहीं। साफा बांधना प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में युवराज सिंह प्रथम, दीप राठौड़ द्वितीय और मनीष जारीवाल तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुकुल भाटी, बजरंग हर्षवाल और शिवकुमार शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में भजनलाल प्रकाश शर्मा, माधुरी शर्मा, कपिल वर्मा, रचना कोठारी, चिमनलाल शर्मा, बेबी, शारदा, अंशु सहित अनेक लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us