पानी के अवैध कनेक्शन पर महिलाओं ने किया हंगामा:जलदाय विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, अधिकारियों ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
पानी के अवैध कनेक्शन पर महिलाओं ने किया हंगामा:जलदाय विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, अधिकारियों ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
चिड़ावा : चिड़ावा के डालमिया की ढाणी इलाके में पानी का संकट गहरा गया है। गुरुवार को मोहल्ले की महिलाओं ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ जलदाय विभाग के अधिकारियों का घेराव किया।
मेन पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन करने के आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मेन पाइपलाइन में मोटी पाइप डालकर डायरेक्ट कनेक्शन कर लिया है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। महिलाएं पिछले कई दिनों से इस समस्या को लेकर विभाग के चक्कर लगा रही थीं।
महिलाओं के गुस्से के बाद अधिकारियों ने करवाई जांच
महिलाओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए गुरुवार को कनिष्ठ अभियंता (JEN) अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने अधिकारियों को उन जगहों की पहचान करवाई जहां अवैध कनेक्शन किए गए थे। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि वे पिछले डेढ़ महीने से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही हैं।
अवैध कनेक्शनों को काटने का दिया आश्वासन
विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी अवैध कनेक्शनों को जल्द ही काट दिया जाएगा और पाइपलाइन की सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो मोहल्ले में अतिरिक्त पाइपलाइन डालकर जलापूर्ति सुचारू की जाएगी। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हर घर को समान रूप से पानी नहीं मिला, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067674


