[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने ईएसएम रैली की तैयारियों का लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने ईएसएम रैली की तैयारियों का लिया जायजा

संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने ईएसएम रैली की तैयारियों का लिया जायजा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : संभागीय आयुक्त विश्राम मीना शनिवार को चूरू पहुंचे और जिला खेल स्टेडियम में रविवार, 08 मार्च को आयोजित होने वाली ईएसएम रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ स्टेडियम परिसर का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली व अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त ने कहा कि रैली में आने वाले पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभागियों के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पंजीकरण व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि रैली को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बेतहरीन प्रशासनिक प्रबंधन, विभागीय कार्यों के संपादन और सैन्य अधिकारियों के समन्वय से समयबद्ध ढंग से सभी गतिविधियां आयोजित किए जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने संभागीय आयुक्त को रैली की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने पुलिस जवानों की तैनाती सहित सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम अर्पिता सोनी, एएसपी सुनील कुमार सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77