[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में जमकर नाचे डोटासरा और सांसद कस्वां:ताल मैदान में हुए आयोजन में गमछा लहराकर किया राजस्थानी गानों पर डांस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में जमकर नाचे डोटासरा और सांसद कस्वां:ताल मैदान में हुए आयोजन में गमछा लहराकर किया राजस्थानी गानों पर डांस

सरदारशहर में जमकर नाचे डोटासरा और सांसद कस्वां:ताल मैदान में हुए आयोजन में गमछा लहराकर किया राजस्थानी गानों पर डांस

सरदारशहर : सरदारशहर के ऐतिहासिक ताल मैदान में शुक्रवार को चार दिवसीय ‘होली मायड़ भूमि री’ महोत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद राहुल कस्वां, विधायक अनिल शर्मा और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा चंग की थाप और राजस्थानी गानों पर झूमते हुए नजर आए।

ताल मैदान में शुरू हुए होली के कार्यक्रम में डोटासरा अपनी फेमस स्टाइल में नाचते हुए नजर आए।
ताल मैदान में शुरू हुए होली के कार्यक्रम में डोटासरा अपनी फेमस स्टाइल में नाचते हुए नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद राहुल कस्वां, विधायक अनिल शर्मा और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने किया। मंच पर ‘तेजल सुपर-सुपर’ गाना बजते ही डोटासरा और सांसद राहुल कस्वां ने राजस्थानी अंदाज में डांस किया। वहीं कार्यक्रम में राजस्थान की स्वर कोकिला सीमा मिश्रा ने चंग की थाप पर राजस्थानी लोकगीत और होली की धमाल प्रस्तुत की, जिस पर श्रोता झूम उठे। साथ ही बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने भी प्रस्तुतियां दी।
आयोजक भामाशाह विकास मालू ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र राजवी ने आगंतुक अतिथियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भामाशाह विकास मालू ने कहा – यह उत्सव अपनी माटी और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है। ‘होली मायड़ भूमि री’ के जरिए हम अपनी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77