गुढ़ागौड़जी सीएचसी में पार्किंग अव्यवस्था:मरीजों और एम्बुलेंस को परेशानी, अस्पताल करेगा कानूनी कार्रवाई
गुढ़ागौड़जी सीएचसी में पार्किंग अव्यवस्था:मरीजों और एम्बुलेंस को परेशानी, अस्पताल करेगा कानूनी कार्रवाई
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी सीएचसी में इन दिनों पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अस्पताल परिसर में मरीजों के वाहनों से अधिक बाहरी वाहनों का जमावड़ा दिखाई देता है। बाजार क्षेत्र के दुकानदार सुबह अपने वाहन अस्पताल परिसर में खड़े कर देते हैं, जो देर शाम तक वहीं रहते हैं।
इसके अलावा, आसपास के गांवों से खरीदारी के लिए आने वाले लोग भी बाजार में सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण अपने वाहन अस्पताल में ही खड़े कर जाते हैं।
इस बेतरतीब पार्किंग के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि एम्बुलेंस को अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर ही रुकना पड़ता है, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं।
अस्पताल प्रभारी डॉ. मोहनलाल सोकरिया ने बताया कि पूर्व में पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए टेंडर जारी कर ठेका भी दिया गया था। उन्होंने स्वीकार किया कि सीएचसी में प्रतिदिन अधिक ओपीडी होने के कारण वाहनों की संख्या स्वाभाविक रूप से ज्यादा रहती है, लेकिन बाहरी लोग बाजार में सुरक्षित स्थान न मिलने के कारण अस्पताल परिसर में वाहन खड़े कर देते हैं।
पहले भी दे चुके नोटिस
डॉ. सोकरिया ने जानकारी दी कि ऐसे लोगों को पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं और पुलिस प्रशासन द्वारा भी समझाइश कर पाबंद किया गया था। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। अब अस्पताल प्रशासन दोबारा पार्किंग का टेंडर जारी करेगा। इसके साथ ही, बाहरी लोगों द्वारा अस्पताल में वाहन खड़े करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे लोगों पर करेंगे कार्रवाई – डॉ. सोकरिया
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वार्ड बॉय द्वारा बाहरी लोगों को वाहन खड़ा करने से रोका जाता है, लेकिन कई बार लोग विवाद पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि मरीजों को राहत मिल सके और अस्पताल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044295


