ASI के बेटे ने शादी में 21-लाख का नेग लौटाया:नारियल रुपया लेकर निभाई रस्में; बेटी की शादी के बाद लिया था परिवार ने फैसला
ASI के बेटे ने शादी में 21-लाख का नेग लौटाया:नारियल रुपया लेकर निभाई रस्में; बेटी की शादी के बाद लिया था परिवार ने फैसला
चिड़ावा : झुंझुनूं के चिड़ावा के अखिल लामोरिया ने अपनी शादी में नेग में मिले 21 लाख रुपए लौटा दिए। 21 फरवरी को हुए इस विवाह में केवल एक रुपया और नारियल ही लिया। विवाह के दौरान जब वधू पक्ष (साहवा निवासी जयप्रकाश सिहाग) की ओर से शगुन के रूप में 21 लाख रुपये की बड़ी राशि भेंट की गई, तो लामोरिया परिवार ने उसे ससम्मान वापस कर दिया।
अखिल के पिता विनोद लामोरिया (ASI, सिंघाना थाना) और ताऊ अशोक लामोरिया ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि उन्हें सिर्फ शिक्षित बहू के रूप में लक्ष्मी चाहिए। उन्होंने शगुन के तौर पर केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार कर विवाह की रस्मों को पूरा किया।
बेटी की शादी के बाद लिया था फैसला
परिवार ने बताया कि उनकी बेटी डॉ. अन्नू की शादी के दौरान दामाद ने भी ऐसा ही किया था। तब से हमने सोचा कि बहू लाएंगे तो एक रुपया नहीं लेंगे। 19 फरवरी को डॉ. अन्नू का विवाह ढोसी निवासी इंजीनियर सौरभ के साथ हुआ था। उस समय सौरभ के पिता अशोक चौधरी (रेलवे अधीक्षक) ने भी नेग लेने से इनकार कर दिया था। केवल एक रुपया-नारियल लेकर लामोरिया परिवार का मान बढ़ाया था।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044271


