खेतड़ीनगर केसीसी प्रोजेक्ट के दौरा पर पहुंचे खान सुरक्षा निदेशक:कर्मचारियों को खदान में काम करते वक्त सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, चार श्रम संहिता के बारे में दी जानकारी
खेतड़ीनगर केसीसी प्रोजेक्ट के दौरा पर पहुंचे खान सुरक्षा निदेशक:कर्मचारियों को खदान में काम करते वक्त सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, चार श्रम संहिता के बारे में दी जानकारी
खेतड़ी नगर : खान सुरक्षा निदेशक और अजमेर क्षेत्र-2 के क्षेत्रीय प्रमुख रविंद्र कंडाकटला ने खेतड़ीनगर के केसीसी प्रोजेक्ट का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
श्रम संहिताओं पर किया जागरूक
दौरे के तहत, भारत सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 से लागू होने वाली चार श्रम संहिताओं पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला केसीसी प्रोजेक्ट के सभागार कक्ष में हुई, जहां केसीसी के कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने रविंद्र कंडाकटला का स्वागत किया।
सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया
खेतड़ी खदान सर्विस शाफ्ट परिसर में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रविंद्र कंडाकटला ने सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि काम करते समय सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सुरक्षित वातावरण के बिना उत्पादन संभव नहीं है।
कार्यशाला में प्राधिकरण ने चार श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। नई श्रम संहिताओं में खनन श्रमिकों की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए किए गए उन्नत उपायों पर विशेष बल दिया गया। प्रत्येक श्रम संहिता पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर पीडी बोहरा ने कार्यशाला के उद्देश्यों और विवरणों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मानव संसाधन महाप्रबंधक संजय शिवदर्शी, महाप्रबंधक वीके इंद्रा, जगदीश सोढा, लोकेश गोयल, भूषण रोजा, एके शर्मा और जितेंद्र कत्याल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044251


