[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:फसल बीमा, नहर, बिजली-पानी और स्मार्ट मीटर को लेकर किया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

राजगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:फसल बीमा, नहर, बिजली-पानी और स्मार्ट मीटर को लेकर किया विरोध

राजगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:फसल बीमा, नहर, बिजली-पानी और स्मार्ट मीटर को लेकर किया विरोध

राजगढ़ : राजगढ़ में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बकाया फसल बीमा क्लेम, नहर, बिजली-पानी की समस्याओं और स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया।

किसानों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखी।
किसानों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखी।

2017 का बीमा क्लेम नहीं मिला

समिति के नरेंद्र पूनिया हमीरवास ने बताया कि रबी 2017 का फसल बीमा क्लेम किसानों को नहीं मिला है। रबी 2018 में पटवार मंडल की गलतियों और बैंक संबंधी त्रुटियों के कारण भी अधिकांश किसान क्लेम से वंचित रह गए। खरीफ 2021 का 750 करोड़ रुपये का क्लेम भी केवल 250 करोड़ रुपये ही दिया गया, जबकि 500 करोड़ रुपये सैटेलाइट निर्धारण के नाम पर रोक लिए गए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सैटेलाइट से क्लेम निर्धारण को सही मानते हुए क्रॉप कटिंग के आधार पर क्लेम देने से इनकार कर दिया है। खरीफ 2022 का क्लेम सिद्धमुख तहसील और राजगढ़ के कई पटवार मंडलों का अभी भी लंबित है। इसके अलावा, खरीफ 2023, रबी 2023 और रबी 2024 का क्लेम भी अब तक जारी नहीं हुआ है।

ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं मिला

किसानों को पिछली रबी फसल में हुई ओलावृष्टि का मुआवजा भी नहीं मिला है, और इस बार खरीफ की फसल भी खराब हो गई है। किसानों ने रबी 2025-26 की फसल में सैटेलाइट से खसरों का निर्धारण कर सर्वे करने के फैसले का भी विरोध किया है। जिला कलेक्टर ने भी किसानों के इस विरोध को राज्य सरकार तक पहुंचाया है।

पूनिया ने यह भी बताया कि सुकन्या विवाह योजना के लिए 6 अक्टूबर 2018 से नए आवेदन लेने पर सरकार ने रोक लगा रखी है। इस अवसर पर कृष्ण भोजान, राजकुमार भोजान, राजेंद्र ढाका, रामनिवास, जगदीश, मांगेराम, राजेंद्र खुड़ी, दलजी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Related Articles