बबाई मुख्य बस स्टैंड सड़क निर्माण शुरू:कई महीनों से खराब हालत में थी, राहगीरों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत
बबाई मुख्य बस स्टैंड सड़क निर्माण शुरू:कई महीनों से खराब हालत में थी, राहगीरों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत
खेतड़ी : बबाई कस्बे के मुख्य बस स्टैंड की टूटी सड़क पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह सड़क पिछले कई महीनों से खराब हालत में थी, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क टूटी होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी थीं। दिनभर धूल-मिट्टी उड़ने से कस्बे के लोगों को श्वास संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा, सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए थे, जिनमें बारिश के दिनों में पानी भर जाता था, जिससे दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते थे।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी थी और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कार्य शुरू हो गया है।
फिलहाल, पुरानी डामर की सड़क को जेसीबी मशीन की सहायता से उखाड़ने का काम चल रहा है। इसके बाद सड़क पर रोड़ी, मिट्टी और पानी डालकर रोलर से जमाया जाएगा। अंत में, इस पर डामर बिछाई जाएगी और जिन स्थानों पर पानी जमा होता है, वहां सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
सड़क का कार्य शुरू होने से कस्बेवासियों और वाहन चालकों ने खुशी व्यक्त की है, क्योंकि इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039114


