[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूध के ड्रमों से भरी कैंपर ने बलेनो को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दूध के ड्रमों से भरी कैंपर ने बलेनो को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

दूध के ड्रमों से भरी कैंपर ने बलेनो को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर बावड़ी स्टैंड के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने आगे चल रही बलेनो कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि कैंपर गाड़ी दूध के ड्रमों से भरी हुई थी और सीकर से रींगस की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार सामने आ रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles