[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

652 ग्राम अवैध गांजा बरामद, एक गिरफ्तार:पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

652 ग्राम अवैध गांजा बरामद, एक गिरफ्तार:पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर की कार्रवाई

652 ग्राम अवैध गांजा बरामद, एक गिरफ्तार:पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर की कार्रवाई

बुहाना : बुहाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 652 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई बुहाना थाना क्षेत्र में हुई। थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम का उद्देश्य लोकल स्पेशल एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना था।

टीम ने रोही खरेली की ढाणी, तहसील निम्बास में छापेमारी की। जांच के दौरान, खरेली की ढाणी निवासी सुशील नामक आरोपी को 652 ग्राम अवैध गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी सुशील के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी बिमला बुडानिया के साथ एएसआई रामपत, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल रतन सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र और कांस्टेबल सोमवीर शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin