[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में बकरियों का फिर हुआ शिकार:एक ही रात में दो जगह जंगली जानवर ने किया हमला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में बकरियों का फिर हुआ शिकार:एक ही रात में दो जगह जंगली जानवर ने किया हमला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

खेतड़ी में बकरियों का फिर हुआ शिकार:एक ही रात में दो जगह जंगली जानवर ने किया हमला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार देर रात जंगली जानवर ने दो अलग-अलग जगहों पर बाड़े में बंधी बकरियों का शिकार कर लिया। इन घटनाओं से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड 16 निवासी रामचंद्र और ताराचंद ने अपने मकान के पास बाड़े में बकरियां बांध रखी थीं। रात करीब 11 बजे बकरियों की तेज आवाजें सुनकर रामचंद्र जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो जंगली जानवर वहां से भाग गया, लेकिन तब तक एक बकरी का शिकार हो चुका था।

आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और रात भर पहरा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की सात घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जंगली जानवर किसानों के मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार ने खेतड़ी को बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन तो बना दिया है, लेकिन जंगली जानवरों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। कंजर्वेशन में आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण जानवर आबादी क्षेत्र में घुसकर मवेशियों का शिकार कर रहे हैं।

मुआवजा देने की मांग

घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी सीआई मोहन लाल, वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल से पगमार्क उठाए। इस दौरान ग्रामीणों ने जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने और मुआवजा देने की मांग की।

इस मौके पर पार्षद लीलाधर सैनी, एसआई सुनील सैनी, बनवारी लाल, मोहनलाल, महिपाल रिणवा, सुगन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles