परसरामपुरा में आतिशबाजी से झोपड़ी जली, मासूम बचा:दादा ने आग में घुसकर बचाया पोता; नकदी, जेवर और घरेलू सामान जला
परसरामपुरा में आतिशबाजी से झोपड़ी जली, मासूम बचा:दादा ने आग में घुसकर बचाया पोता; नकदी, जेवर और घरेलू सामान जला
परसरामपुरा : परसरामपुरा गांव में शुक्रवार रात भरवाड़ी रोड स्थित गर्ल्स कॉलेज के पास आग लगने से एक झोपड़ी जल गई। ये घटना बारात में छोड़े गए पटाखों की चिंगारी से हुई। आग रात करीब साढ़े 8 बजे लगी। आग इतनी भीषण थी कि रतनलाल बावरिया की कच्ची झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसमें एक से डेढ़ लाख रुपए की नकदी, जेवरात और घरेलू सामान भी जल गए। परिवार के चार छोटे पशुधन भी आग की चपेट में आकर मर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने गांव में बारात निकल रही थी, जिसमें लगातार आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान पटाखों से निकली एक चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी। कच्चे मकान और सूखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। घटना के समय झोपड़ी में दो साल का एक मासूम बच्चा सो रहा था। आग लगते ही चारों ओर धुआं और लपटें फैल गईं। बच्चे के दादा बद्रीप्रसाद ने साहस दिखाते हुए आग में घुसकर मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
सूचना मिलते ही गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए और आग बुझाने में सहयोग किया, हालांकि तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। परसरामपुरा के प्रशासक करणीराम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित को मुआवजा और पुनर्वास में सहयोग किया जाएगा।
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार का आशियाना दोबारा बसाने का संकल्प लिया। लोगों ने आर्थिक सहयोग, राशन और अन्य आवश्यक सामग्री देने की पहल शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033552


