[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा लाल चौक पर किसानों का धरना 768वें दिन जारी:यमुना जल समझौते को लागू करने की मांग पर अड़े किसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा लाल चौक पर किसानों का धरना 768वें दिन जारी:यमुना जल समझौते को लागू करने की मांग पर अड़े किसान

चिड़ावा लाल चौक पर किसानों का धरना 768वें दिन जारी:यमुना जल समझौते को लागू करने की मांग पर अड़े किसान

चिड़ावा : चिड़ावा-सिंघाना मार्ग स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 768वें दिन भी जारी रहा। किसान यमुना जल समझौते को लागू करवाने की मांग पर अड़े हैं। कड़ाके की ठंड और बदलते मौसम के बावजूद किसान पिछले दो वर्षों से अधिक समय से महापड़ाव डाले हुए हैं।

शनिवार को धरने की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने सरकार की वादाखिलाफी पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान ताराचंद तानाण, राजेन्द्र सिंह चाहर, विजेन्द्र शास्त्री, रणधीर सिंह ओला, बजरंग लाल बराला, सतपाल चौधरी, सुनील कुमार मेघवाल, प्रभु राम सैनी और डॉ. महावीर यादव कलगांव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसान सभा के बुहाना तहसील कमेटी अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर 5 से 12 फरवरी तक देशभर में ‘साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन’ आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में, केंद्र सरकार के बजट में किसानों की अनदेखी और ‘मुक्त व्यापार समझौते’ (FTA) के विरोध में 10 फरवरी को सुबह 12 बजे बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

किसानों की मुख्य मांगों में यमुना के हिस्से का पानी शेखावाटी तक पहुंचाना शामिल है। उनका आरोप है कि वर्तमान बजट में कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्याण के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं किए गए हैं। किसान नेता ‘मुक्त व्यापार समझौते’ (FTA) का भी विरोध कर रहे हैं, उनका तर्क है कि इससे विदेशी कृषि उत्पादों के बेरोकटोक आयात से स्थानीय किसानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Related Articles