[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में कार की टक्कर से बिजली पोल टूटा:10 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, एक दर्जन कर्मचारियों ने पोल बदला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में कार की टक्कर से बिजली पोल टूटा:10 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, एक दर्जन कर्मचारियों ने पोल बदला

फतेहपुर में कार की टक्कर से बिजली पोल टूटा:10 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, एक दर्जन कर्मचारियों ने पोल बदला

फतेहपुर  : फतेहपुर के रामगढ़ कस्बे में बिसाऊ रोड पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इस घटना के कारण क्षेत्र में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ये घटना मंगलवार रात करीब एक बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर नीचे लटक गया, जिससे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली विभाग के विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभे को बदलने का काम तुरंत शुरू किया गया। विभाग और ठेकेदार के लगभग एक दर्जन कर्मचारियों ने मिलकर क्षतिग्रस्त खंभे को बदला और लाइन को ठीक किया। इस मरम्मत कार्य के दौरान पूरे क्षेत्र में लगभग 10 घंटे तक बिजली की सप्लाई बाधित रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker