[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेजड़ी बचाओ अभियान को भी बजट में स्थान दें। एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेजड़ी बचाओ अभियान को भी बजट में स्थान दें। एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

खेजड़ी बचाओ अभियान को भी बजट में स्थान दें। एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला सीवील राइट सोसायटी के जिला अध्यक्ष एवं हर खेत खेजड़ी तोर ई अभियान के संयोजक एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बजट में खेजड़ी बचाओ अभियान के लिए सुव्यवस्थित बजट की व्यवस्था का राज्य व केंद्र सरकार को सुझाव दिया है उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों, ग्राम पंचायत,राशन डीलर्स, कृर्षि पर्यवेक्षक किसी भी इकाई के माध्यम से बजट में व्यवस्था के लिए पैड़ पौधों को दिर्घायु बनाने के लिए इनकी सुरक्षा, निरोग रखने के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाकर संसाधन की व्यवस्था हेतु बजट में शामिल करना चाहिए। इस व्यवस्था में बजट का खर्च हर कृषक, मजदुर या हर घर का व्यक्ति 1 किलो चुना कली में बीस ग्राम निला थोथा का मिश्रण कर पानी में भिगो कर पेड़ के जड़ में जमीन से साढ़े तीन फुट ऊंची पुताई चारों ओर वर्ष में दो बार करने से खेजड़ी सहित सभी छायादार, फलदार पेड़ पौधें निरोग रख सकता है राजस्थान मे खास तौर से खेजड़ी सुख कर जाने की मरुस्थलीय क्षेत्र में हर गांव ही नहीं हर खेत की विकट समस्या है इस से समय रहते निजात पाना जरूरी है। ये नीला थोथा ओर चुना कली हर गांव में हर कीसान तक पंहुच के लिए पर्यावरण संरक्षण बजटीय व्यवस्था रचनात्मकता कदम साबित होगा। फलदार पौधा को निरोग होने से उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और छायादार पौधे के दिर्घायु होने से ईंधन और चारे को बढ़ावा मिलेगा ‌। उदाहरण स्वरुप बुजुर्गो का मानना है कि खेजड़ी का पेड़ एक बार लगाने के बाद दस ग्यारह पिढियों तक सांगरी की सब्जी, पंछियों के लिए छाया,मानव के पुरे जिवन भर ईंधन और पशुओं की लिए चारा देती है और खेजड़ी जन्म से लेकर सौलह संस्कार तक उपयोगी साबित हो रही है यहां तक कि अन्तिम यात्रा में भी साथ निभाती है।

Related Articles