[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार हमीदा बेगम ने ‌ चूरू निज निवास ‌पर‌ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार हमीदा बेगम ने ‌ चूरू निज निवास ‌पर‌ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार हमीदा बेगम ने ‌ चूरू निज निवास ‌पर‌ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर‌ आज पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार हमीदा बेगम ने ‌ अपने निज निवास चूरू पर ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों से ‌ मुलाकात की ओर‌ शहर के गणमान्यजनों ‌से शहर की दशा और दिशा पर चर्चा की जब मनरेगा के बारे में‌ ‌ ग्रामीणों ने चर्चा की तो आपने कहा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह योजना न केवल अकुशल श्रमिकों को साल में 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी देती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन और बुनियादी ढांचे के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मेरे विचार में, मनरेगा ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण पलायन को रोकने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। हालांकि, समय पर भुगतान न होना और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। यदि इन खामियों को दूर किया जाए, तो यह योजना समावेशी विकास का सबसे सशक्त माध्यम बनी रहेगी। लाभार्थियों के लिए नरेगा जॉब कार्ड जैसे डिजिटल टूल पारदर्शिता बढ़ाने में सहायक रहे हैं। गरीबों का सुरक्षा कवचः पार्टी के अनुसार, यह योजना केवल रोजगार नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

बदलाव का विरोधः वर्तमान में, केंद्र सरकार द्वारा योजना का नाम बदलकर “विकसित भारत – जी राम जी” (VB-G RAM G) करने और इसमें किए जा रहे संरचनात्मक बदलावों का कांग्रेस कड़ा विरोध कर रही है।

यह ‌ गरीबों के अधिकारों पर हमला है ‌ भाजपा सरकार बजट में कटौती और भुगतान में देरी करके इस कानूनी अधिकार को कमजोर कर रही है। यह सरकार नाम बदलकर मनरेगा को कमजोर बनाना चाहती है। ‌ मास्टर मुंशीराम खारा,‌ राकेश कुमार‌, नरेंद्र शर्मा, कालूराम, महबूब खान,राधेश्याम जी,‌ अली खान, ‌ आदि ‌ काफी संख्या उपस्थित थे।

Related Articles