UGC पर मंत्री बोले-नियमों में कमी रहने पर संशोधन होता:खर्रा ने कहा- केंद्र सरकार हर पहलू पर विचार करेगी; गुरु दक्षिणा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स किया भेंट
UGC पर मंत्री बोले-नियमों में कमी रहने पर संशोधन होता:खर्रा ने कहा- केंद्र सरकार हर पहलू पर विचार करेगी; गुरु दक्षिणा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स किया भेंट
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने UGC को लेकर कहा कि भारत का संविधान हर व्यक्ति को स्वतंत्रता का अधिकार देता है। UG को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि परिवर्तन की आवश्यकता होगी, जरूर किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे देकर एक समिति गठित करने का आदेश दिया है। इस समिति में समाज के बौद्धिक वर्ग और विधिक वर्ग समेत सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे, जिनके विचारों के आधार पर UGC नियमों में सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंत्री आज सीकर के SK स्कूल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के मौके पर आए थे।
नियमों में खामी रह जाती तो, संशोधन होता
मंत्री ने कहा- UGC को लेकर केंद्र सरकार पॉजिटिव कदम उठाएगी। इस कानून को लेकर जो भ्रांतियां बनी हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। UGC को लेकर 2012 में जो नियम बने थे, उन पर कोर्ट ने टिप्पणियां की थीं। उन्हीं टिप्पणियों के आधार पर ये नए नियम बने थे। जब भी कोई नए नियम बनते हैं और खामी रह जाती है तो जनता की भावनाओं के अनुसार समय-समय पर संशोधन होता रहता है। 1950 में पूरे विचार-विमर्श के बाद भारत का संविधान लागू हुआ था लेकिन समय के साथ उसमें सवा सौ से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। कोई भी नियम-कानून बनता है तो उससे जनता असंतुष्ट होती हैं तो सरकार उसमें संशोधन करती हैं।

गुरु दक्षिणा के तौर पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार करवाया
SK स्कूल के एक्स स्टूडेंट डॉ. वीके जैन ने गुरु दक्षिणा के तौर पर 40 लाख रुपए की लागत से बना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार करवाकर भेंट किया है। इस मौके पर गर्ल्स जिम्नास्टिक ग्रुप की बालिकाओं ने फीजिकल एक्सरसाइज का प्रदर्शन किया। UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, पैरालंपिक मेडलिस्ट देवेंद्र झाझड़िया और पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा और पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
इस मौके पर UDH राज्यमंत्री खर्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद ही देश में खेलों को बढ़ावा मिला है। पहले खेलों के ओलिपिंक जैसे टूर्नामेंट्स में भारत की रैंक देखने के लिए लास्ट पोजिशन के नाम पढ़ने पड़ते थे। अब शुरू की 20-30 रैंक में भारत दिखाई देता है।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सकेंगे बच्चे
SK स्कूल के एक्स स्टूडेंट डॉ. वीके जैन ने 40 लाख रुपए की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार करवाकर भेंट किया है। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, कबड्डी कोर्ट, खो-खो कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट, ऑर्चरी, शॉटपुट, लंबी कूद, ओपन जिम, नेट बॉल और वॉकिंग ट्रैक तैयार किए गए हैं। ग्राउंड में PCR ट्रेनिंग रुम भी तैयार किया गया है, ताकि किसी भी खिलाड़ी को हैल्थ इश्यू होने पर तुरंत मेडिकल रिलीफ दिया जा सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035105


