[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग महिला का गला काटकर हत्या:खून से सनी लाश मिली; परिवार कोलकाता में, हवेली में अकेली रहती थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बुजुर्ग महिला का गला काटकर हत्या:खून से सनी लाश मिली; परिवार कोलकाता में, हवेली में अकेली रहती थी

बुजुर्ग महिला का गला काटकर हत्या:खून से सनी लाश मिली; परिवार कोलकाता में, हवेली में अकेली रहती थी

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं में बुजुर्ग महिला का गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह हवेली में खून से सनी लाश मिली। महिला हवेली में अकेली रह रही थी। परिवार व्यापार के सिलसिले में कोलकाता रहता है। घटना गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के गुड़ा (पोंख) गांव की है।

सूनी हवेली में अकेली रहती थीं सीता देवी

गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी ने बताया- सीता देवी महाजन (65) गांव में स्थित अपनी पुश्तैनी हवेली में अकेली रहती थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य लंबे समय से व्यापार के सिलसिले में कोलकाता में रह रहे हैं।

बुजुर्ग महिला हवेली में अकेली रहती थी। रविवार रात को गला काटकर हत्या कर दी गई।
बुजुर्ग महिला हवेली में अकेली रहती थी। रविवार रात को गला काटकर हत्या कर दी गई।

खून से सना कमरा, संघर्ष के मिले निशान

सुबह काफी देर तक सीता देवी के घर से कोई हलचल नहीं हुई। शक होने पर पड़ोसियों ने घर के भीतर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर सीता देवी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। धारदार हथियार से उनका गला रेता गया है। दीवारों और फर्श पर खून बिखरा हुआ मिला। कमरे का सामान भी अस्त-व्यस्त था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बदमाशों का विरोध किया होगा और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया।

हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हवेली में दीवारों संघर्ष के निशान मिले है। महिला ने खुद के बचाव का काफी प्रयास किया था।
हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हवेली में दीवारों संघर्ष के निशान मिले है। महिला ने खुद के बचाव का काफी प्रयास किया था।

मौके पर पहुंची पुलिस, FSL और डॉग स्क्वाड अलर्ट

सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया गया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। लूट, आपसी रंजिश या किसी परिचित की भूमिका सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया गया है।

लूट के बाद हत्या की आशंका

ग्रामीणों का आरोप है कि यह वारदात लूट के इरादे से की गई हत्या है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश हवेली में घुसकर गहने और नकदी लूटना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक लूटपाट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77