[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में 17 लोगों को कुत्ते ने काटा:पालिका ने चलाया अभियान, दो दिन में दो कुत्तों को पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में 17 लोगों को कुत्ते ने काटा:पालिका ने चलाया अभियान, दो दिन में दो कुत्तों को पकड़ा

रींगस में 17 लोगों को कुत्ते ने काटा:पालिका ने चलाया अभियान, दो दिन में दो कुत्तों को पकड़ा

रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने शनिवार को 17 लोगों को काट लिया। घटना के बाद नगर पालिका ने तुरंत अभियान चलाया और दो कुत्तों को पकड़ लिया। कुत्तों ने खाटूश्यामजी मोड़ पर प्रधान गेस्ट हाउस के पास, लाखनी रोड, रेलवे फाटक पुलिया 108 के पास, विशाल सिटी और रेखानियों की ढाणी सहित कई स्थानों पर हमला किया। चार घंटे के भीतर 17 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा।

राजकीय अस्पताल में इलाज कराने वालों में सौरभ सिंह, सुल्तान सिंह, पूरणमल, हर्षित कुमार, दयाराम, कृष्णा देवी, काव्या देवी, महावीर कुमार, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, महेंद्र कुमार, उमा देवी, ओमप्रकाश, गोपाल राम और मंजू देवी सहित कुल 17 लोग शामिल हैं। सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए और चिकित्सा अधिकारियों ने निर्धारित समय पर अगले इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी।

रींगस हॉस्पिटल में एक ही दिन में डॉग बाइट के 17 मामले पहुंचे। घटना के बाद पालिका ने कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया।
रींगस हॉस्पिटल में एक ही दिन में डॉग बाइट के 17 मामले पहुंचे। घटना के बाद पालिका ने कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया।

एसडीएम ने पालिका प्रशासन को दिए निर्देश

एक साथ इतने लोगों के कुत्तों का शिकार होने की खबर से रींगस शहरी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर पालिका प्रशासन को रात भर में कुत्ते पकड़ने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद, नगर पालिका की टीम ने पालिका क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने तुरंत एक कुत्ते को पकड़ा और अगले दिन रविवार को एक और कुत्ते को पकड़ने में सफलता हासिल की।

घायलों की हालत ठीक

राजकीय उप जिला अस्पताल पीएमओ डॉ. रामावतार दायमा ने बताया कि एक दिन पहले 17 लोग कुत्तों के काटने पर घायल होकर आए थे। उनका इलाज करके व एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। और सभी को चार्ट बनाकर दिया गया। सभी घायलों की स्थिति ठीक है। एसडीएम ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पालिका प्रशासन को निर्देश दे दिए गए थे। पालिका प्रशासन कुत्ते पकड़ने का काम करवा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77