[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेलाबाई एम मोरारका विद्यामंदिर में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बेलाबाई एम मोरारका विद्यामंदिर में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया

बेलाबाई एम मोरारका विद्यामंदिर में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : बेलाबाई एम मोरारका विद्यामंदिर में बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई तथा उन्हें प्रसाद अर्पित किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं सूर्य नमस्कार की थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि मेजर डी.पी. शर्मा ने विद्यामंदिर में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के अच्छे खानपान, शारीरिक विकास एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रारंभ से ही जागरूक रहने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रबंध समिति के सचिव अश्वनी महर्षि, प्राचार्य मुकेश कुमार शर्मा, घनश्याम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण, विद्यार्थी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77