[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के अजेय विधायक स्व. मालाराम गुर्जर की जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के अजेय विधायक स्व. मालाराम गुर्जर की जयंती

25 जनवरी को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई जाएगी

खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के अजेय विधायक रहे स्वर्गीय मालाराम गुर्जर की 88वीं जयंती 25 जनवरी को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम गोगाजी मंदिर के पास मेहाड़ा गुर्जरवास में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं सांसद ब्रजेन्द्र सिंह ओला होंगे।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़, नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी, पिलानी विधायक पीतराम सिंह काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी तथा कोटपुतली के पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रेरणा दिवस कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन को लेकर खेतड़ी के पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर एवं खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77