[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के नानूवाली बावड़ी से दो ट्रांसफॉर्मर चोरी:ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर, किसानों की सिंचाई ठप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के नानूवाली बावड़ी से दो ट्रांसफॉर्मर चोरी:ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर, किसानों की सिंचाई ठप

खेतड़ी के नानूवाली बावड़ी से दो ट्रांसफॉर्मर चोरी:ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर, किसानों की सिंचाई ठप

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के गांवों में ट्रांसफॉर्मर चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं। देर रात नानूवाली बावड़ी गांव से अज्ञात चोर दो ट्रांसफॉर्मर चुरा ले गए। इस घटना के कारण ग्रामीणों को अंधेरे और किसानों को सिंचाई संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चोरों ने हरदेव कॉलोनी स्थित खेत में लगे इन ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। वे ट्रांसफॉर्मर से तांबे के उपकरण और तेल निकालकर ले गए, जबकि खाली खोखे मौके पर ही छोड़ गए। डिस्कॉम के अनुसार, चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की कीमत लाखों रुपए में है।

संजय सैनी ने बताया कि लगातार हो रही इन चोरियों से ग्रामीण कई दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर चोरी होने से उनकी फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है।

विभाग पर अनदेखी का आरोप

डिस्कॉम कार्यालय की ओर से चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। हालांकि, लगातार हो रही चोरियों पर लगाम नहीं लगने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इन चोरियों से डिस्कॉम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77