[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:मनरेगा को बताया ऐतिहासिक, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:मनरेगा को बताया ऐतिहासिक, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान

सिंघाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:मनरेगा को बताया ऐतिहासिक, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान

सिंघाना : सिंघाना स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसका मुख्य उद्देश्य मनरेगा योजना पर कथित हमलों के खिलाफ जनजागरण की रणनीति तय करना और इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना था।

मनरेगा को ऐतिहासिक देन बताया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार थे, जबकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुहाना के अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव ने इसकी अध्यक्षता की। विधायक श्रवण कुमार ने मनरेगा योजना को कांग्रेस की ऐतिहासिक देन बताया, जिसने गरीब परिवारों के लिए आजीविका का साधन उपलब्ध कराया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा के स्वरूप में बदलाव कर गरीबों के अधिकारों का हनन करना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस जनविरोधी सोच के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

विधायक श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जो कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य करेगा, उसे ही आगे प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की पार्टी को आवश्यकता नहीं है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और मनरेगा के लाभार्थियों तक सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

ब्लॉक अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल और जय सिंह सैनी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने मनरेगा को केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार बताया। इन नेताओं ने आंदोलन को जन-जन तक ले जाने, गांव-ढाणियों में बैठकों और जनसंपर्क अभियानों को तेज करने पर जोर दिया।

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों, प्रचार-प्रसार की रणनीति और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ‘मनरेगा बचाओ – संविधान बचाओ’ आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किशनलाल ज़ैदिया, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह सहारण, अजयपाल ठिचोली, ढाणा सरपंच विकास सैनी, बिल्लू सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीपी सैनी, बाबूलाल कालोडिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, रवींद्र दत, लकी शर्मा, पिंटू भार्गव, इक़बाल खान, विनोद कुमार मीणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77