[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की सही जानकारी ही सशक्त नागरिकता की नींव : डॉ व्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की सही जानकारी ही सशक्त नागरिकता की नींव : डॉ व्यास

विधिक साक्षरता क्लब के माध्यम से आयोजित हुई अंतर- विद्यालय प्रतियोगिता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास ने किया पर्यवेक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास के निर्देशानुसार शनिवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती लक्ष्मीपत सिंघानिया अकादमी में विधिक जागरूकता क्लब के अन्तर्गत अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास ने प्रतियोगिता का पर्यवेक्षण किया।

सचिव डॉ व्यास ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की सही जानकारी ही सशक्त नागरिकता की नींव है। विधिक साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही संविधान, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देना समाज में न्याय, समानता और कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून से जुड़ी बुनियादी जानकारियां प्रदान कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बताया की सार्वजनिक भाषण अत्यंत महत्वपूर्ण कौशल है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त करने की क्षमता विकसित होती है तथा यह भी कहा की हमेशा आगे बढ़ते रहें, सीखते रहें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

सचिव डॉ शरद कुमार व्यास ने बताया कि इस क्लब के माध्यम से छात्रों को बुनियादी विधिक जानकारियां उपलब्ध करवाए जाने हेतु विद्यालयी स्तर विभिन्न अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाकर छात्रों को विधिक रूप से जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को चतुर्थ अन्तर-विद्यालयी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “भारत सच्चे अर्थों में एक लोकतांत्रिक देश है”, पोस्टर एवं निबंध लेखन का विषय “शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : एक मूल अधिकार”, भाषण प्रतियोगिता का विषय “हमारे संवैधानिक आदर्श” तथा लघुनाटिका प्रतियोगिता का विषय “शिक्षा का जीवन में महत्व” रहा।

प्रधानाचार्य दीपक पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया और सह-शैक्षिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की समुचित भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सह-शैक्षिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में कानून के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।

प्रतियोगिताओं के निर्धायक के रूप में असिस्टेंट एलएडीसीएस प्रकाश वर्मा, प्रियंका व मेघना रांकावत मौजूद रहे। इस अवसर पर क्लब इंचार्ज रमेश कुमार कुमावत, सुमन नैण, आशुतोष गांगूली, रामजीलाल गिल, उषा शर्मा, पवन कुमार जोशी, रामप्रताप बुडानिया, दमयंती शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन यशस्विनी झा एंव दीक्षा गोठवाल ने किया।

Related Articles