सादुलपुर से डूंगरगढ़ तक 215 करोड़ में बनीं सड़क:133KM लंबी सड़क पर ना मार्किंग, ना रिफ्लेक्टर; तीन टोल प्लाजा पर लगा 25 लाख का जुर्माना
सादुलपुर से डूंगरगढ़ तक 215 करोड़ में बनीं सड़क:133KM लंबी सड़क पर ना मार्किंग, ना रिफ्लेक्टर; तीन टोल प्लाजा पर लगा 25 लाख का जुर्माना
सादुलपुर : सादुलपुर से तारानगर होते हुए डूंगरगढ़ तक 133 किमी लंबी सड़क पर बने तीन टोल प्लाजा पर आपातकालीन सेवाओं का अभाव है। सड़कों पर ना सांकेतिक बोर्ड है ना मार्किंग है और ना रिफ्लेक्टर संकेत लगाए गए है। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने तीन टोल प्लाजा पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। परिवहन निरीक्षक रॉबिन सिंह के नेतृत्व में हुई जांच के बाद इन टोल प्लाजा जुर्माना लगाया गया है। जांच में पाया गया कि ये टोल प्लाजा निर्धारित मानकों और नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।
टोल प्लाजा पर सांकेतिक बोर्ड तक नहीं
परिवहन निरीक्षक रॉबिन सिंह ने बताया- टोल प्लाजा पर आवश्यक सांकेतिक बोर्ड, सड़क पर सही छोर लाइन (मार्किंग) और रात्रि सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर संकेत नहीं लगाए गए थे। इन कमियों से दुर्घटनाओं का जोखिम बना रहता है।
आपातकालीन सेवाओं का अभाव
जांच में ये भी सामने आया कि इन टोल प्लाजा पर आपातकालीन सेवाओं का अभाव था। नियमों के तहत एम्बुलेंस, हाइड्रो क्रेन और हाईवे पेट्रोलिंग जैसी सुविधाएं अनिवार्य होती हैं, लेकिन तीनों टोल प्लाजा पर इनमें से कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। कुल 25 अलग-अलग बिंदुओं पर खामियां पाए जाने के बाद टोल संचालकों पर 25 लाख रुपए का चालान किया गया। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का पूर्ण पालन न होने तक ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
2020 में 215 करोड़ से बनी थी सड़क
ये 133 किलोमीटर लंबी सड़क लगभग 215 करोड़ रुपए की लागत से जुलाई 2020 में निर्मित हुई थी। ये सड़क वर्ष 2026 तक गारंटी अवधि में है, इसके बावजूद टोल संचालकों द्वारा सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। परिवहन निरीक्षक रॉबिन सिंह ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी टोल प्लाजा की नियमित जांच जारी रहेगी और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2002817


