कृष्ण गौशाला में गौ माता का पूजन गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग
कृष्ण गौशाला में गौ माता का पूजन गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान हीरवाना चंवरा में चल रहे मकरसंक्रांति पर्व पर गौ माता की पूजा अर्चना की गई। पंडित मुकेश दाधीच ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चार कर गौ माता के तिलक किया। इस अवसर पर नंदीशाला अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं गौशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा ने केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश ओर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। आज के कालखंड में गौ माता बड़ी परेशानी में है।
आज गौ माता हर तरह से वेदना झेल रही है। जबकि आध्यात्मिक प्रवचनों और ग्रंथों में गौ माता में 36 करोड़ देवताओं का निवास बताया गया है। फिर भी सरकार गौ माता की शुद्ध क्यों नहीं ले रही है। बीजेपी राममंदिर बना सकती है तो गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्ज़ा क्यों नहीं दिला सकती। उन्होंने गौ माता के हित में कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2001340


