[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

12 जनवरी को जयपुर में चेतावनी महारैली, नीमकाथाना में पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

12 जनवरी को जयपुर में चेतावनी महारैली, नीमकाथाना में पोस्टर का विमोचन

नीमकाथाना से बड़ी संख्या में कर्मचारी होंगे शामिल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से 12 जनवरी को जयपुर में आयोजित होने वाली चेतावनी महारैली को लेकर नीमकाथाना में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज नीमकाथाना खेल स्टेडियम स्थित इनडोर हॉल में महारैली के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चेतावनी महारैली का उद्देश्य कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने बताया कि नीमकाथाना से करीब तीन बसों एवं 25 से 30 निजी वाहनों से कर्मचारी जयपुर पहुंचेंगे। प्रत्येक विभाग में जाकर कर्मचारियों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

नरेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है, जिसके चलते बड़ी संख्या में कर्मचारी महारैली में भाग लेंगे।

शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि महारैली में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पदोन्नति विसंगतियों को दूर करना, 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा पर चयनित वेतनमान लागू करना, वेतन विसंगतियों का समाधान, केंद्र के पे-लेवल के अनुरूप वेतनमान स्वीकृत करना, पुरानी पेंशन योजना की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा संविदा एवं मानदेय कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल है।

संयुक्त कर्मचारी महासंघ नीमकाथाना की महामंत्री सरिता सैनी ने कहा कि चेतावनी महारैली के माध्यम से सरकार को कर्मचारियों की मांगों को लेकर चेताया जाएगा। यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin