[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोचिंग संचालक की पत्नी ने की आत्महत्या:बच्चे पढ़ने आए तो फंदे से लटका देखा, पति दवा लेने जयपुर गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

कोचिंग संचालक की पत्नी ने की आत्महत्या:बच्चे पढ़ने आए तो फंदे से लटका देखा, पति दवा लेने जयपुर गया था

कोचिंग संचालक की पत्नी ने की आत्महत्या:बच्चे पढ़ने आए तो फंदे से लटका देखा, पति दवा लेने जयपुर गया था

नीमकाथाना : नीमकाथाना के खेतड़ी मोड़ स्थित अमेरिकन कोचिंग संचालक की पत्नी ने कोचिंग सेंटर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। पति उसके लिए जयपुर दवा लेने गया हुआ था।

मानसिक रूप से परेशान थी महिला

कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर विद्याधर शर्मा ने बताया-नारनौल निवासी मनोज मीणा खेतड़ी मोड़ पर अमेरिकन कोचिंग इंस्टिट्यूट (कंप्यूटर क्लास और इंग्लिश स्पोकन कोर्स) चलाता है। वह पत्नी पूनम (32) के साथ यहीं रहता है। पूनम पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मनोज आज सुबह 7 बजे पूनम की दवा लेने के लिए जयपुर चला गया था। पीछे से पूनम ने हॉल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

अंदर से बंद था गेट

सुबह करीब 8.30 बजे दो बच्चे पढ़ने के लिए आए तो कोचिंग का गेट अंदर से बंद था। दोनों ने आवाज लगाई लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद दोनों ने सीढ़ियों के शीशे से अंदर देखा तो पूनम फंदे से लटकी हुई दिखी। दोनों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin