[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर ने जीता ने सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट:पीजी कॉलेज ने तीसरी बार जीती ट्रॉफी, खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर ने जीता ने सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट:पीजी कॉलेज ने तीसरी बार जीती ट्रॉफी, खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

श्रीमाधोपुर ने जीता ने सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट:पीजी कॉलेज ने तीसरी बार जीती ट्रॉफी, खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के एसबीएन पीजी कॉलेज की पुरुष सॉफ्टबॉल टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी की इन्टर कॉलेज सॉफ्टबॉल पुरुष प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचा है। टीम ने दांता में आयोजित इस प्रतियोगिता में हैट्रिक लगाई।

तोदी कॉलेज रहा उपविजेता

शुक्रवार को हुए फाइनल मैच में एसबीएन पीजी कॉलेज ने लक्ष्मणगढ़ की एसबीडी तोदी कॉलेज को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस जीत के साथ टीम ने न केवल कॉलेज बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।

टीम का हुआ भव्य स्वागत

चैंपियन बनने के बाद शनिवार को कॉलेज परिसर पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज निदेशक डॉ. मुकेश बल्डवाल, सचिव इंजी. प्रदीप धायल और प्राचार्य डॉ. एसके जाट सहित स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कॉलेज प्रशासन ने की टीम की सराहना

खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और श्याम दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन ने खिलाड़ियों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और बेहतरीन टीम भावना की सराहना की। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में खेल प्रशिक्षक बनवारी लाल जितरवाल का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। कॉलेज प्रशासन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin