[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान:समस्याओं पर मंथन, CSD कैंटीन स्वीकृति; ECHS क्लिनिक की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान:समस्याओं पर मंथन, CSD कैंटीन स्वीकृति; ECHS क्लिनिक की मांग

खेतड़ी में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान:समस्याओं पर मंथन, CSD कैंटीन स्वीकृति; ECHS क्लिनिक की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के पोलो ग्राउंड खेल मैदान में रविवार को पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एसोसिएशन ऑफ गौरव सेनानी वेलफेयर समिति द्वारा नववर्ष पर आयोजित इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर मंथन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल सतपाल सिंह कटेवा ने की। लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रेपस्वाल मुख्य अतिथि थे, जबकि कर्नल राम अवतार सिंह और कर्नल किशोर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

‘झुंझुनूं जिले से सेना में सर्वाधिक जवान’

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रेपस्वाल ने अपने संबोधन में कहा- झुंझुनूं जिले को सेना में सर्वाधिक जवान भेजने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि ये जवान सीमा पर देश की सुरक्षा में अपने बलिदान को पुण्य का कार्य समझते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अनेक पूर्व सैनिक अब समाज सेवा और अन्य कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

CSD कैंटीन को मिली स्वीकृति

लेफ्टिनेंट जनरल रेपस्वाल ने खेतड़ी में रक्षा मंत्रालय द्वारा सीएसडी कैंटीन खोलने की स्वीकृति को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने क्षेत्र में ईसीएचएस क्लिनिक न होने से पूर्व सैनिकों को हो रही परेशानियों का भी जिक्र किया और इसके समाधान के लिए महत्वपूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को सुना गया और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और शहीद वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर कैप्टन केसर देव, कैप्टन रामेश्वर, लेफ्टिनेंट रतिराम, सूबेदार बनवारी, सूबेदार मामचंद, कैप्टन नौरंगलाल, सूबेदार मेजर सतरूप सिंह, कैप्टन गजराज सिंह, कैप्टन भजनलाल, सूबेदार लीलाराम, कैप्टन मखन लाल, कैप्टन रामनिवास ताखर, कैप्टन रामनिवास गुर्जर, कैप्टन विजय यादव, हवलदार सुरेंद्र फौजी, वीरांगना कविता सामोता, संतरा देवी, सत्येन्द्र मांजू, सुरेश शर्मा, रतन जांगिड़, संदीप ओला, विनोद यादव, दलीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin