[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के खरियावास में आकाशीय बिजली गिरी:मकान क्षतिग्रस्त हुआ, उपकरणों में करंट से लाखों का नुकसान, जनहानि नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के खरियावास में आकाशीय बिजली गिरी:मकान क्षतिग्रस्त हुआ, उपकरणों में करंट से लाखों का नुकसान, जनहानि नहीं

सादुलपुर के खरियावास में आकाशीय बिजली गिरी:मकान क्षतिग्रस्त हुआ, उपकरणों में करंट से लाखों का नुकसान, जनहानि नहीं

सादुलपुर : सादुलपुर के खरियावास गांव में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि पास बैठे करीब एक दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना 31 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे हुई।

गांव के प्रदीप जाखड़ ने बताया कि गांव निवासी ओमप्रकाश जाखड़ (58) का 9 दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन के बाद शोक स्वरूप गांव के लोग राजेश पुत्र ओमप्रकाश जाखड़ के घर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश शुरू हुई और अचानक तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली सीधे राजेश जाखड़ के घर पर गिरी, जिससे मकान में दरारें आ गईं।

घर में लगे विद्युत उपकरण जल गए। इनमें फ्रिज, कूलर, मोबाइल फोन, बोरिंग की मोटर सहित अन्य बिजली का सामान और फिटिंग शामिल हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस घटना में करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया। पड़ोस के घर में दाताराम के घर का इन्वर्टर भी जल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62