[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीमसाना डैम निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, विधायक पहुंचे:26 गांवों के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, बोले- नींव कमजोर, टूटने की आशंका, चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिद्धमुख

भीमसाना डैम निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, विधायक पहुंचे:26 गांवों के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, बोले- नींव कमजोर, टूटने की आशंका, चेतावनी दी

भीमसाना डैम निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, विधायक पहुंचे:26 गांवों के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, बोले- नींव कमजोर, टूटने की आशंका, चेतावनी दी

सिद्धमुख : सादुलपुर के सिद्धमुख कस्बे के निकट भीमसाना डैम में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए करीब 26 गांवों के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण डैम स्थल पर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

डैम में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए करीब 26 गांवों के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया।
डैम में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए करीब 26 गांवों के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह डैम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की एक महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक परियोजना है। यदि इसकी नींव ही कमजोर रखी जाएगी, तो भविष्य में यह लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि डैम निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे इसके कभी भी टूटने की आशंका है और आसपास के गांवों के लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

धरने की सूचना मिलने पर विधायक मनोज न्यांगली, नायब तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना जारी रखा।

डैम निर्माण में बेहद घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है।
डैम निर्माण में बेहद घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है।

इस दौरान विधायक मनोज न्यांगली ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार “हर घर नल” की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे काफी अलग है। उन्होंने बताया कि सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के 199 गांवों के लिए स्वीकृत पेयजल योजना के तहत अब तक 19 टंकियां नहीं बन पाई हैं, वहीं 29 गांवों में पाइपलाइन भी नहीं पहुंची है।

धरने की सूचना मिलने पर विधायक मनोज न्यांगली, नायब तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
धरने की सूचना मिलने पर विधायक मनोज न्यांगली, नायब तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विधायक ने कहा कि आज 26 गांवों के लोग धरने पर आए हैं और वह उनके साथ हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि गांवों में पेयजल की स्थिति बेहद खराब है। यह परियोजना 9 महीने पहले पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन काम अभी भी अधूरा है, जिससे समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin