[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुस्तकें दिमाग को समृद्ध और व्यक्तित्व को अलंकृत करती हैं: डॉ. आर. डी. सैनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुस्तकें दिमाग को समृद्ध और व्यक्तित्व को अलंकृत करती हैं: डॉ. आर. डी. सैनी

प्रयास पुस्तक उपहार कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने पुस्तकालयों को भेंट की किताबें, ₹5 लाख विधायक निधि की घोषणा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पुस्तकें प्रेरणा का स्रोत हैं और उनसे जुड़कर व्यक्ति सही दिशा पाता है। पुस्तकें दिमाग को समृद्ध करती हैं और व्यक्तित्व को अलंकृत करती हैं-यह विचार राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष व साहित्यकार डॉ. आर. डी. सैनी ने शनिवार शाम स्थानीय सूचना केंद्र में प्रयास संस्थान द्वारा आयोजित सोहन सिंह दुलार स्मृति कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शिक्षा ही प्रगति का सबसे प्रभावी माध्यम है और शिक्षा संस्थानों को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने प्रयास पुस्तक उपहार योजना के तहत चयनित पुस्तकों को राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू के प्रतिनिधि डॉ. हरीश शर्मा को भेंट किया। साथ ही, राजकीय विद्यालयों के पुस्तकालयों के लिए रैक खरीद हेतु ₹5 लाख विधायक निधि देने की घोषणा की।

विशिष्ट अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय सिंडिकेट के पूर्व सदस्य प्रो. एच. आर. ईसराण ने सोहन सिंह दुलार के आठवें स्मृति दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा और अनुशासन के लिए समर्पित उनका जीवन इस योजना से जुड़कर सच्ची श्रद्धांजलि पा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सावित्री दुलार ने की।

प्रयास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने योजना की जानकारी दी। योजना के अंतर्गत जिले के 10 लेखकों-बनवारी शर्मा ‘खामोश’, डॉ. रामकुमार घोटड़, राजेंद्र शर्मा ‘मुसाफिर’, घनश्याम नाथ कच्छावा, देवकरण जोशी, किशोर कुमार निर्वाण, उम्मेद धानिया, स्नेहलता शर्मा, मोहन सोनी ‘चक्र’ और विवेक दीप-की पुस्तकों का क्रय कर लेखकों को सम्मान राशि भेंट की गई। लेखक राजेंद्र मुसाफिर और मोहन सोनी ने पुस्तकों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उम्मेद सिंह गोठवाल ने किया और आभार डॉ. मदन सिंह दुलार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दुलार परिवार सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रामगोपाल बहड़, श्यामसुंदर शर्मा, जिला उपप्रमुख महेंद्र सिंह न्यौल, रामगोपाल शर्मा, रियाजत अली खान, उमाशंकर शर्मा, रामेश्वर प्रजापति रामसरा, सोहन लाल फगेड़िया, नरेंद्र सैनी, डॉ. शमशाद अली, अशोक डूडी, विकास मील, सहीराम पूनिया, मनराज कांटीवाल, मनीष कुमार, रामस्वरूप कटारिया, राधाकृष्ण दईया, विजयकांत शर्मा, गिरधारी तंवर, शैलेंद्र माथुर, मुकेश ईसराण, रामचंद्र गोयल आदि साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62