चरण सिंह नगर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई: किसानों के हितों को याद कर विकास और जागरूकता का संदेश
चरण सिंह नगर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई: किसानों के हितों को याद कर विकास और जागरूकता का संदेश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदीसिंह ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम चरण सिंह नगर में किसान दिवस के अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह आयोजन उनके स्मारक स्थल पर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक संदीप सिंह शेखावत ने की। खेतड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर क्षेत्रीय पंचायत समिति प्रधान एडवोकेट मनीषा गुर्जर, जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी झुंझुनू चुन्नीलाल चनेजा, कृष्ण बाडलवास, उपसरपंच राजेंद्र चौधरी, इंद्राज सिंह बोराण, करण सिंह बड़सरा और विजेंद्र सुरा सहित कई अन्य अतिथि मौजूद थे। सभी अतिथियों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि बजरंग सिंह चारावास ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सदैव किसानों और ग्रामीणों के कल्याण के लिए कार्य किया। उनके आदर्श आज भी हमें किसानों के हित में न्यायपूर्ण और सतत विकास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी को किसानों के अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
प्रधान मनीषा गुर्जर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन और उनके सिद्धांत समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर किसानों और ग्रामीणों के हित में कार्य करना चाहिए। पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास ने यह भी बताया कि खेतों की जमाबंदी और हदबंदी किसानों के नाम होना चौधरी चरण सिंह की दूरदर्शी सोच का परिणाम था। वे जीवनभर किसानों के सच्चे हितैषी रहे।इस कार्यक्रम को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया, जिसका संचालन करण सिंह बड़सरा ने किया।
इस मौके पर फूलचंद खाखिल, रोशन लाल, खेताराम, सभाचंद खांखिल, घनश्याम शर्मा, पोखरमल, महेंद्र खांखिल, राजेश जांगिड़, प्रताप कड़वासरा, महावीर चबरवाल, लाल सिंह दादरवाल, रामनिवास सुरा, सुशील दादरवाल, हवा सिंह दादरवाल, राम सिंह दादरवाल, रामेश्वर खाखिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1974095


