[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: विधायक हरलाल सहारण ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: विधायक हरलाल सहारण ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: विधायक हरलाल सहारण ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : भारत सरकार के निर्देशानुसार चल रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को चूरू विधायक हरलाल सहारण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों का उन्मूलन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भावी पीढ़ी को शिक्षा से जोड़कर सशक्त, स्वस्थ और सुशिक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने बाल विवाह का विरोध करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सीईओ श्वेता कोचर, महिला अधिकारिता उपनिदेशक राजेंद्र सिंह, आईसीडीएस डीडी डॉ. नरेंद्र शेखावत, बाल संरक्षण सहायक निदेशक सत्येंद्र पाल वीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77