[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 500 कंबलों का वितरण, ‘कोई ठिठुरे नहीं’ अभियान को गति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 500 कंबलों का वितरण, ‘कोई ठिठुरे नहीं’ अभियान को गति

तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 500 कंबलों का वितरण, ‘कोई ठिठुरे नहीं’ अभियान को गति

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राणी सती रोड स्थित तुलस्यान बंसल सेवा सदन में सेठ धर्मदास तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 500 कंबलों का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य मुंबई प्रवासी उमा तुलस्यान व शशिकांत परमानंद तुलस्यान के सौजन्य से संपन्न हुआ। जरूरतमंदों को पूर्व में दिए गए कूपनों के आधार पर कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में झुंझुनू विधायक राजेंद्र भाम्बू, ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी उमेश जालान सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले छह वर्षों से प्रवासी व स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से हजारों कंबलों का वितरण किया जा रहा है।

श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डी.एन. तुलस्यान ने बताया कि ‘कोई ठिठुरे नहीं’ अभियान के तहत 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक 5 हजार कंबल वितरित करने का लक्ष्य है, जो कच्ची बस्तियों, सरकारी स्कूलों और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाए जाएंगे।

इस अवसर पर धर्मदास तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट के राजकुमार तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, उत्तम तुलस्यान, आशीष तुलस्यान, श्री श्याम आशिर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डी.एन.तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों में अशोक तुलस्यान , अशोक तुलस्यान रुपावाले, सुभाष तुलस्यान, महेंद्र तुलस्यान, दुर्गादत्त तुलस्यान, सुनील खेतान, नीरज टीबडा, कमल टीबडा, भवानी शंकर जगनानी, दीपक केडिया, प्रदीप अग्रवाल, चंद्रकांत बंका, सीए जिम्मी मोदी, अनिल खंडेलिया, रघुनाथ पोद्दार, राहुल अग्रवाल, पुनीत क्यामसरिया, दिनेश ढढारिया, निर्मला ढढारिया, शिवरतन पंसारी, शिवचरण जी पुरोहित, श्याम जी टमकोरिया, अनिल भोड़की वाला, संगीता भोडकी वाला, सपना राणासरिया, भावना शर्मा, पारुल अग्रवाल, अनिता सैनी, नारायण जालान, अशोक केडिया, अनिल केजरीवाल, श्यामसुंदर गोयनका, सुरेंद्र अग्रवाल , नवीन केजडीवाल, सुभाष हंसासरिया, बालकिशन केडिया, विवेक शर्मा, अभिषेक मुरारका, अशोक मोदी, नरेश परसरामपुरिया, मनीष बगड़िया, अंकित चुड़ैलैवाला, नवीन गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, सुषमा खेतान, प्रियंका तुलस्यान, राधिका तुलस्यान, शिवचरण हलवाई, तरुण तुलस्यान, अक्षिता तुलस्यान, स्नेहा तुलस्यान, खुशी तुलस्यान सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77