[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

80 छात्रों ने आईटीआई, इंडस्ट्रियल एरिया का किया भ्रमण:व्यवसायिक कौशल और औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

80 छात्रों ने आईटीआई, इंडस्ट्रियल एरिया का किया भ्रमण:व्यवसायिक कौशल और औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी ली

80 छात्रों ने आईटीआई, इंडस्ट्रियल एरिया का किया भ्रमण:व्यवसायिक कौशल और औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी ली

चूरू : गवर्नमेंट प्रकाश उच्च माध्यमिक स्कूल के 80 विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण दल ने गुरुवार को शहर के संचियालाल बैद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा किया।

संस्था प्रधान विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों ने व्यवसायिक शिक्षा के ऑटोमोबाइल और ऑटोमोटिव विषयों के अंतर्गत आईटीआई में संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों की जानकारी प्राप्त की।

आईटीआई के सहायक निदेशक गौरव फुलवाड़िया, समूह अनुदेशक राजेंद्र कुमार रैगर, अनुदेशक विकास सुथार, दीपक महर्षि, बृजलाल बेनीवाल, लक्ष्मण दास स्वामी, भागीरथ सिंह, विष्णु शर्मा, सुभाष चारण, सिकंदर हुसैन, अनिल कुमार और निशांत शर्मा ने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, डीजल मैकेनिक, टर्नर, फिटर सहित सभी आठ ट्रेंड्स की बहुपयोगी जानकारी प्रदान की।

इसके पश्चात भ्रमण दल ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गणेश एक्सपोट्‌र्स, मारुति सर्विस और संतोष पॉलीमर्स फैक्ट्री का अवलोकन किया। यहां छात्रों ने मशीनों और व्यवसायिक गतिविधियों को करीब से देखा।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ संस्था प्रधान विक्रमसिंह चौहान, एसएमसी अध्यक्ष ओमप्रकाश गाडगिल, व्याख्याता मधुबाला टेलर और शिक्षक राकेश गहलोत भी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker