स्कूल जाते बच्चों के दिखे नंगे पैर, तो तुरंत पहनाए नए जूते
स्कूल जाते बच्चों के दिखे नंगे पैर, तो तुरंत पहनाए नए जूते
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शोयब अली खान
फतेहपुर शेखावाटी : राजकीय प्राथमिक विद्यालय छोटा गोड़ीया में आज एक मार्मिक और प्रेरक मानवीय पहल देखने को मिली। स्कूल परिसर में जब समाजसेवी मोहम्मद सलीम अशरफी तारीकी और टीम सत्यमेव जयते के सदस्य पहुंचे, तो कई नन्हें बच्चों को बिना जूतों के स्कूल आते देखकर उन्होंने बिना देर किए तुरंत नए जूते मंगवाकर बच्चों को पहनाए।
टीम सत्यमेव जयते के संस्थापक इरशाद खान द्वारा मुद्दा रखने पर मोहम्मद सलीम अशरफी तारीकी ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर हालात देखे। बच्चों के नंगे पांव देखकर उन्होंने तुरंत मदद का निर्णय लिया। शोयब अली खान ने बताया कि सलीम अशरफी तारीकी का मानना है-“लोगों की मदद करना ही मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा मकसद है। इंसानियत के कामों से दिल को सुकून मिलता है।”
अचानक मिले इन जूतों से बच्चों के चेहरों पर खुशियों की मुस्कान फैल गई। विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने इस संवेदनशील पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं। टीम सत्यमेव जयते और तारिक जहांगीरी रूहानी सेंटर इंडिया द्वारा किए गए इस नेक कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036001
