[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में स्वेटर वितरित जारी:पोलादास स्कूल के 87 बच्चों को रिटायर्ड पीटीआई ने बांटे स्वेटर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में स्वेटर वितरित जारी:पोलादास स्कूल के 87 बच्चों को रिटायर्ड पीटीआई ने बांटे स्वेटर

श्रीमाधोपुर में स्वेटर वितरित जारी:पोलादास स्कूल के 87 बच्चों को रिटायर्ड पीटीआई ने बांटे स्वेटर

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पोलादास में रिटायर्ड पीटीआई भोला राम सैनी ने 87 बच्चों को स्वेटर वितरित किए। इनमें 72 स्कूली विद्यार्थी और 15 आंगनबाड़ी के बच्चे शामिल थे। यह वितरण बढ़ती सर्दी से बच्चों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधु मंगावा ने बताया कि स्वेटर वितरण कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित रहे। इनमें फल व्यवसायी सागर मल सैनी, बीपीएम रवि प्रकाश सैनी, महेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, शिव कुमार सैनी, ग्यारसी देवी, सांवरमल, ग्यारसीलाल सैनी, सुमन शर्मा, शालू शर्मा और गुलाब सैनी शामिल थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। प्रधानाध्यापिका और विद्यालय स्टाफ ने सेवानिवृत्त पीटीआई भोला राम सैनी के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker