[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं स्कूल के विद्यार्थियों का झुंझुनूं में शैक्षणिक भ्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निराधनूं स्कूल के विद्यार्थियों का झुंझुनूं में शैक्षणिक भ्रमण

निराधनूं स्कूल के विद्यार्थियों का झुंझुनूं में शैक्षणिक भ्रमण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

निराधनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं के 50 विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण दल प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप प्राचार्य निरंजन सिंह रेवाड़ ने बताया कि विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान खेमी सती मंदिर, मारुति सुजुकी वर्कशॉप और महिंद्रा एंड महिंद्रा वर्कशॉप का अवलोकन किया, जहां उन्हें धार्मिक, वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी से अवगत कराया गया।

रेवाड़ ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कक्षा के बाहर व्यावहारिक ज्ञान, अनुभव और सामाजिक कौशल विकसित करना है। इससे विद्यार्थियों में जिज्ञासा, विश्लेषणात्मक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। भ्रमण के बाद विद्यार्थियों में उत्साह और ज्ञान दोनों में बढ़ोतरी देखी गई। दल के साथ व्याख्याता राकेश कुमार और अध्यापिका रिजवाना सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin