[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कंज्यूमर वॉइस न्यायोत्सव : निजी शिक्षण संस्थान भी अभियान से जुड़े, विद्यार्थी कर रहे अभिभावकों को जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कंज्यूमर वॉइस न्यायोत्सव : निजी शिक्षण संस्थान भी अभियान से जुड़े, विद्यार्थी कर रहे अभिभावकों को जागरूक

कंज्यूमर वॉइस न्यायोत्सव : निजी शिक्षण संस्थान भी अभियान से जुड़े, विद्यार्थी कर रहे अभिभावकों को जागरूक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील द्वारा संचालित 30 दिवसीय ‘कंज्यूमर वॉइस न्यायोत्सव’ का प्रभाव अब तेजी से बढ़ रहा है। पहले चरण में बार एसोसिएशन और गणमान्य नागरिकों ने शपथ लेकर जागरूकता का बीड़ा उठाया था, वहीं दूसरे चरण में जिले के राजकीय विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों ने एक साथ उपभोक्ता जागरूकता शपथ लेकर अभियान को नई दिशा दी थी। अब तीसरे चरण में जिले की निजी शिक्षण संस्थाएं भी आगे आई हैं और विद्यार्थियों के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

निजी विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे हर खरीद पर पक्का बिल लेंगे, मानक चिन्हित एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादों को ही पहचानकर खरीदेंगे, गलत व्यापार प्रथाओं से सावधान रहेंगे और किसी भी शिकायत की स्थिति में आयोग से न्याय पाने की प्रक्रिया अपनाएंगे। विद्यार्थियों ने यह भी निश्चय किया कि वे अपने अभिभावकों को भी उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे जागरूकता की यह श्रृंखला परिवार से समाज तक फैल सके। आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड और लिंक के माध्यम से कोई भी नागरिक आसानी से ऑनलाइन शपथ लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।

उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि हर खरीद पर पक्का बिल लेने की आदत देश में टैक्स चोरी रोकने में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती है। इससे सरकार को अधिक कर और राजस्व प्राप्त होगा, जो भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने में बेहद सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है और जब विद्यार्थी जागरूक होगा तो पूरा देश जागरूक बनेगा। गौरतलब है कि पिछले 16 दिनों से उपभोक्ता जागरूकता शपथ कार्यक्रम लगातार जारी है और मंगलवार को भी जिले के कई राजकीय व निजी शिक्षण संस्थानों में बड़े स्तर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin