[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया:बालिका सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने दिए जरूरी संदेश, महिलाओं के अधिकारों पर कानूनी जानकारी साझा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया:बालिका सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने दिए जरूरी संदेश, महिलाओं के अधिकारों पर कानूनी जानकारी साझा की

फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया:बालिका सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने दिए जरूरी संदेश, महिलाओं के अधिकारों पर कानूनी जानकारी साझा की

फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे के पंचायत समिति सभागार में मंगलवार दोपहर बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। मंच से अतिथियों ने बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बालिका जन्मोत्सव भी मनाया गया। नन्ही बालिकाओं से केक कटवाकर खुशी साझा की गई, वहीं बच्चों और उनकी माताओं को बेबी किट सहित अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए गए। आयोजन स्थल पर मौजूद परिवारों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताया और बेटियों के सम्मान व सशक्तिकरण के संदेश को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला अधिकारों पर दी गई कानूनी जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए घरेलू हिंसा अधिनियम और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न रोकथाम एवं निवारण अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने सरल भाषा में बताया कि किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं किस प्रकार कानूनी मदद ले सकती हैं और किन संस्थानों से संपर्क कर सकती हैं।

इस मौके पर लोक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिलीप सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिकिशन, ब्लॉक पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता ताराचंद, महिला पर्यवेक्षक सुनीता सैनी, मुकेश कुमार स्वामी, कृष्ण सिंह, प्यारेलाल, प्रियावत जोशी सहित बाल विकास विभाग से जुड़ी अनेक महिला कर्मचारी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया।

Related Articles