[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के काजड़ा PHC को CHC बनाने की मांग:निवर्तमान सरपंच मंजू तंवर ने गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात की, मंत्री ने दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के काजड़ा PHC को CHC बनाने की मांग:निवर्तमान सरपंच मंजू तंवर ने गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात की, मंत्री ने दिया आश्वासन

पिलानी के काजड़ा PHC को CHC बनाने की मांग:निवर्तमान सरपंच मंजू तंवर ने गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात की, मंत्री ने दिया आश्वासन

पिलानी : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। ग्राम पंचायत काजड़ा की प्रशासक मंजू तंवर ने काजड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उन्नत करने की मांग को लेकर राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात की। इस कदम से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।

वर्तमान में, काजड़ा का रतनलाल काजड़िया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीमित चिकित्सा सुविधाओं के साथ संचालित हो रहा है। क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए प्रशासक मंजू तंवर ने PHC को CHC में क्रमोन्नत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मंजू तंवर ने चिकित्सा मंत्री से मुलाकात की

मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सिविल लाइन स्थित निवास पर हुई मुलाकात के दौरान मंजू तंवर ने एक विस्तृत प्रार्थना पत्र सौंपा। मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आगामी राज्य बजट घोषणा में शामिल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पंचायत के अन्य विकास कार्यों में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

इलाज के लिए मिलेगी हर सुविधा

काजड़ा PHC के CHC में अपग्रेड होने से ग्रामीणों को कई प्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे। इनमें 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं, चिकित्सकों की संख्या में वृद्धि, प्रसूति और आपातकालीन सेवाओं में सुधार शामिल हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूर के शहरों या बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा

साथ ही, एम्बुलेंस और ट्रॉमा सुविधाएं मजबूत होंगी और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। मंत्री से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर मंजू तंवर ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस संभावित घोषणा से काजड़ा और आसपास के हजारों निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin