[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में शवयात्रा के लिए रास्ते का विवाद, नवलगढ़ तहसीलदार ने खुलवाया रास्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में शवयात्रा के लिए रास्ते का विवाद, नवलगढ़ तहसीलदार ने खुलवाया रास्ता

गोठड़ा में शवयात्रा के लिए रास्ते का विवाद, नवलगढ़ तहसीलदार ने खुलवाया रास्ता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : उपखंड के गोठड़ा गांव में रविवार रात्रि करीब 12 बजे वाल्मिकी समाज की करीब 45 वर्षीय महिला किरण देवी पत्नी पवन कुमार वाल्मिकी का देहांत हो गया। लेकिन शव को लेकर श्मशान जाने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण सोमवार दोपहर तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इसके बाद मृतक के परिजनों ने नवलगढ़ उपखंड कार्यालय में लिखित शिकायत पत्र पेश किया। इसके बाद नवलगढ़ तहसीलदार सीताराम कुमावत को रास्ता खुलवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

करीब 4 बजे गोठड़ा थानाधिकारी धर्मेंद्र मीणा के साथ पुलिस टीम को लेकर तहसीलदार रामस्वरूप कुमावत मौके पर पहुंचे। काफी देर वाद विवाद के बाद तहसील रामस्वरूप कुमावत के निर्देशन में मृतक के घर के सामने बने एक खंडहरनुमा कमरे का कुछ भाग तोडक़र रास्ता बनाया गया। इसके बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।

मृतका किरण देवी के पति पवन कुमार का करीब 11 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। अब परिवार में बिना माता पिता के बच्चे वीरेंद्र कुमार, जीवण व पुत्री कंचन रह गए हैं। मृतका के परिजनों ने बताया कि उनका पीढिय़ों से चला आ रहा रास्ता था जिसको समाज के ही कुछ लोगों ने दीवार बनाकर बंद कर दिया।

Related Articles